HPV टीकाकरण अभियान की अवधि 3 महीने बढ़ी:अब दिसंबर तक 14-15 साल की किशोरियों को लगेगा सर्वाइकल कैंसर का टीका

Oct 04, 2026 - 07:10
0
HPV टीकाकरण अभियान की अवधि 3 महीने बढ़ी:अब दिसंबर तक 14-15 साल की किशोरियों को लगेगा सर्वाइकल कैंसर का टीका
अम्बेडकरनगर में किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए चलाए जा रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान की अवधि तीन महीने बढ़ा दी गई है। अगस्त में अभियान की निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद अब इसे दिसंबर तक जारी रखने का निर्णय लिया गया है। जिले में 7 अक्टूबर से सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर 14 से 15 वर्ष की पात्र किशोरियों को निशुल्क एचपीवी का टीका लगाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने अभियान के लिए 7,209 किशोरियों का नया लक्ष्य तय किया है। जिले में अभियान की शुरुआत 27 मार्च को हुई थी। इसके तहत अब तक 33,999 किशोरियों का टीकाकरण किया जा चुका है। विभाग ने पहले 33,669 किशोरियों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया था। लक्ष्य के मुकाबले अब तक 101 प्रतिशत टीकाकरण हो चुका है। उपकेंद्रों पर भी लगेगा टीका अभियान के दौरान किशोरियों के साथ उनके अभिभावकों को एचपीवी संक्रमण और सर्वाइकल कैंसर से बचाव में टीके की भूमिका की जानकारी दी जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण की पहुंच बढ़ाने के लिए माह के पहले बुधवार को उपकेंद्रों पर विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इससे उन किशोरियों को भी सुविधा मिलेगी, जो किसी कारणवश सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक नहीं पहुंच पाती हैं। सीएमओ डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि एचपीवी टीका किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव में महत्वपूर्ण सुरक्षा प्रदान करता है। 14 से 15 वर्ष की सभी पात्र किशोरियों को टीका जरूर लगवाना चाहिए। अभियान की बढ़ी हुई अवधि में निर्धारित लक्ष्य पूरा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User