गंगा का जलस्तर घटा तो घाटों पर जमा हुई सिल्ट:सफाई के लिए उतरी जेसीबी और पंप,गंगा स्नान करने में श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी

Oct 09, 2026 - 11:04
0
गंगा का जलस्तर घटा तो घाटों पर जमा हुई सिल्ट:सफाई के लिए उतरी जेसीबी और पंप,गंगा स्नान करने में श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी
गंगा का जलस्तर घटने के बाद काशी के घाटों पर सिल्ट का अंबार लग गया है। घाटों की सीढ़ियों से लेकर संपर्क मार्गों तक मिट्टी और कीचड़ जमा होने से श्रद्धालुओं, पर्यटकों, नाविकों और दुकानदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। घाटों को साफ करने के लिए अब नगर निगम की ओर से सफाई अभियान शुरू किया गया है। कही सिल्ट हटाने के लिए पंप लगाए गए हैं तो कहीं जेसीबी की मदद से जमा मिट्टी को हटाया जा रहा है। वहीं, नमो घाट पर प्रस्तावित एयर शो कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। पहले 2 तस्वीर देखें…. जेसीबी और पंप से हटाई जा रही सिल्ट नमो घाट पर सफाई कार्य में तेजी लाई गई है। यहां जमीन पर जमा सिल्ट को हटाने के लिए जेसीबी की मदद ली जा रही है, ताकि जल्द से जल्द घाट को साफ किया जा सके। एयर शो कार्यक्रम को देखते हुए घाट परिसर को व्यवस्थित करने की तैयारी भी की जा रही है। दूसरी ओर, अन्य घाटों पर जमा कीचड़ और सिल्ट हटाने के लिए पंप लगाए गए हैं। सफाई के बाद श्रद्धालुओं और पर्यटकों को घाटों तक पहुंचने में सहूलियत मिलने की उम्मीद है। अस्सी, महानिर्वाणी, मणिकर्णिका, दरभंगा, अहिल्याबाई, राजघाट, राणामहल, जैन घाट और सक्का घाट समेत कई घाटों के संपर्क मार्गों पर सिल्ट जमी हुई है। इससे लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। सबसे ज्यादा परेशानी मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट पर सामने आ रही है, जहां नियमित रूप से लोगों की आवाजाही बनी रहती है। गंगा दूर होने से स्नान और नौका संचालन में परेशानी घाट पर पूजा-पाठ कराने वाले विनीत ने बताया कि सिल्ट जमा होने के कारण गंगा का पानी घाट से दूर चला गया है। ऐसे में यहां आने वाले पर्यटकों को स्नान करने में परेशानी हो रही है। घाट पर कीचड़ और गंदगी होने से लोगों को पानी तक पहुंचने में दिक्कत उठानी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि सिल्ट के कारण नाविकों को भी यात्रियों को नाव पर बैठाने में मुश्किल हो रही है। पर्यटकों को सुरक्षित और सुविधाजनक तरीके से नाव तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर जेटी से रास्ता बनाया गया है। इससे पर्यटक अपेक्षाकृत आसानी से नाव पर बैठ पा रहे हैं। हालांकि, घाटों पर जमा सिल्ट की पूरी तरह सफाई होने के बाद ही स्थिति सामान्य हो सकेगी। मणिकर्णिका घाट पर 100 किलो कपड़ा और कचरा निकाला घाटों की सफाई के क्रम में मणिकर्णिका घाट पर नगर निगम प्रशासन ने नमामि गंगे के साथ मिलकर अभियान चलाया। इस दौरान करीब 100 किलो कपड़ा और कचरा निकाला गया। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला के नेतृत्व में उनकी टीम और सफाई कर्मचारियों ने घाट पर सफाई की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User