गंगा में डूब रहे 6 श्रद्धालुओं को सिपाही ने बचाया:बुलंदशहर में गहरे पानी में लगाई छलांग, एक-एक कर सभी को बचाया

Sep 26, 2026 - 12:38
0
गंगा में डूब रहे 6 श्रद्धालुओं को सिपाही ने बचाया:बुलंदशहर में गहरे पानी में लगाई छलांग, एक-एक कर सभी को बचाया
बुलंदशहर के रामघाट थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह 9 बजे गणेश विसर्जन के दौरान एक हादसा टल गया। यहां गंगा तट पर तैनात सिपाही अंकुर कुमार ने गहरे पानी में डूब रहे अलीगढ़ के छह श्रद्धालुओं को बचाया। गणेश चतुर्थी के समापन पर रामघाट गंगा तट पर प्रतिमा विसर्जन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु जमा थे। इसी दौरान अलीगढ़ से आए छह लोग विसर्जन करते समय गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उन्हें डूबता देख वहां चीख-पुकार मच गई। घाट पर सुरक्षा में तैनात सिपाही अंकुर कुमार ने तुरंत गहरे पानी में छलांग लगा दी। उन्होंने अपनी जान की परवाह न करते हुए एक-एक कर सभी छह श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाला। सिपाही की इस मदद से सभी श्रद्धालुओं की जान बच गई। उनकी बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा के लिए पुलिस महकमे के साथ-साथ आम जनता भी उनकी तारीफ कर रही है। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने अंकुर कुमार को 5,000 रुपये के नकद इनाम से सम्मानित करने का एलान किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User