गंगा में डूबे युवक का 24 घंटे बाद मिला शव:भंवर में फंसकर डूबा था साला, जीजा को बचाया था

Oct 10, 2026 - 17:37
0
गंगा में डूबे युवक का 24 घंटे बाद मिला शव:भंवर में फंसकर डूबा था साला, जीजा को बचाया था
गाजीपुर में पोस्ता घाट पर गंगा में डूबे 32 वर्षीय राकेश कुमार का शव शनिवार शाम 4 बजे मिला। वह शुक्रवार शाम 4 बजे नहाते समय भंवर में फंसकर डूब गए थे। उनका शव घटनास्थल से करीब 10 मीटर दूर मिला। अंतिम संस्कार के बाद नहाने गए थे राकेश अपने बड़े भाई की सास एकमी देवी के अंतिम संस्कार में परिवार के साथ आए थे। अंतिम संस्कार के बाद वह अपने जीजा जयप्रकाश भारती के साथ पोस्ता घाट पर गंगा में नहाने गए। इसी दौरान दोनों भंवर में फंसकर डूबने लगे। जीजा को बचाया, राकेश गहरे पानी में गए घाट पर मौजूद एक युवक ने जयप्रकाश को बचा लिया, लेकिन राकेश गहरे पानी में चले गए। घटना के बाद से परिजन घाट पर ही मौजूद थे। शनिवार सुबह से गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम उनकी तलाश में जुटी थी। करीब 24 घंटे चले तलाशी अभियान के बाद राकेश का शव बरामद हुआ। परिवार में मचा कोहराम राकेश मरदह क्षेत्र के रहने वाले थे और खेती-किसानी करते थे। उनकी शादी वर्ष 2019 में संगीता से हुई थी। उनकी चार साल की बेटी श्रेया है। राकेश की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User