झोलाछाप इलाज में लापरवाही पर नोडल अधिकारी हटाए गए:कानपुर देहात में डॉ. सुखलाल वर्मा से छीना प्रभार, डीएम की नाराजगी के बाद कार्रवाई

Oct 10, 2026 - 17:37
0
झोलाछाप इलाज में लापरवाही पर नोडल अधिकारी हटाए गए:कानपुर देहात में डॉ. सुखलाल वर्मा से छीना प्रभार, डीएम की नाराजगी के बाद कार्रवाई
कानपुर देहात में झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई में लापरवाही और अवैध इलाज से जुड़ी शिकायतों के बीच स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। लगातार शिकायतों के बाद अपर सीएमओ डॉ. सुखलाल वर्मा से झोलाछाप के खिलाफ अभियान का प्रभार लेकर डॉ. अशोक कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, अल्ट्रासाउंड और पैथोलॉजी के नोडल अधिकारी डॉ. आईएस खान को हटाकर डॉ. सिद्धार्थ पाठक को जिम्मेदारी दी गई है। दरअसल, बीते समाधान दिवस पर डीएम कपिल सिंह ने झोलाछाप के इलाज और उनके खिलाफ कार्रवाई में लापरवाही को लेकर नाराजगी जताई थी। बताया जा रहा है कि डीएम ने सीएमओ डॉ. जय गोविंद को नोडल अधिकारियों में बदलाव करने के निर्देश भी दिए थे। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने जिम्मेदारियों में फेरबदल किया। शिकायतों के बीच चर्चा में रहे डॉ. सुखलाल वर्मा डॉ. सुखलाल वर्मा लंबे समय से झोलाछाप के खिलाफ अभियान की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनके कामकाज को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही थीं। इसी बीच उनका एक कथित ऑडियो भी वायरल हुआ था। इसमें शिकायतकर्ता के संबंध में बातचीत के दौरान कथित तौर पर कहा गया था कि उसे ठीक कर देंगे, वह कितना बड़ा नेता है। हालांकि, इस कथित ऑडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। क्लीनिक सील कराने खुद पहुंचे थे सीएमओ झोलाछाप के खिलाफ कार्रवाई को लेकर स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर भी सवाल उठे थे। हाल ही में एक रिटायर्ड शिक्षक के मकान में क्लीनिक संचालित होने का मामला सामने आया था। आरोप था कि वहां मरीजों को भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा था। कार्रवाई के निर्देश के बावजूद क्लीनिक नहीं मिलने पर सीएमओ डॉ. जय गोविंद खुद मौके पर पहुंचे और क्लीनिक को सील कराया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User