गंगा में ज्ञानेश कुमार के अस्थियों का प्रतीकात्मक विसर्जन:सपा नेता अमन यादव बोले- लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा

Oct 10, 2026 - 19:50
0
गंगा में ज्ञानेश कुमार के अस्थियों का प्रतीकात्मक विसर्जन:सपा नेता अमन यादव बोले- लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा
चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में समाजवादी पार्टी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के महानगर अध्यक्ष अमन यादव ने मां गंगा में ज्ञानेश कुमार की अस्थियों का प्रतीकात्मक विसर्जन किया। उन्होंने इसे लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के संकल्प से जुड़ा विरोध बताया। अमन यादव ने चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए कहा कि जनता के मताधिकार की रक्षा करना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है। उन्होंने मांग की कि चुनाव आयोग संवैधानिक मूल्यों के अनुरूप काम करे, ताकि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता का विश्वास बना रहे। चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर उठाए सवाल अमन यादव ने कहा कि देश में चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। लोकतंत्र में जनता का वोट सबसे बड़ी ताकत है और इसकी रक्षा करना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है। उन्होंने आयोग से निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने की मांग की। बोले- मताधिकार का सम्मान जरूरी अमन यादव ने कहा कि लोकतंत्र केवल चुनाव कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक के मताधिकार का सम्मान और उसकी रक्षा करना भी जरूरी है। जनता की आवाज उठाना और संविधान की मूल भावना की रक्षा करना समाजवादी विचारधारा का प्रमुख संकल्प है। संघर्ष जारी रखने का ऐलान अमन यादव ने कहा कि लोकतंत्र, संविधान और जनता के मताधिकार की रक्षा के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा। समाजवादी साथी लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए हर स्तर पर अपनी आवाज उठाते रहेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User