मुजफ्फरनगर में मनीष तोमर को खेतों में घेरकर पीटा:हाथ जोड़कर छोड़ने की गुहार लगाते रहे; SSP बोले- 2 आरोपी गिरफ्तार

Oct 10, 2026 - 19:50
0
मुजफ्फरनगर में मनीष तोमर को खेतों में घेरकर पीटा:हाथ जोड़कर छोड़ने की गुहार लगाते रहे; SSP बोले- 2 आरोपी गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर में नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मखियाली गांव में ग्रामीण मनीष तोमर की पिटाई का वीडियो सामने आया है। इसमें दो युवक उन्हें खेतों में घेरकर डंडों और गन्ने से पीटते दिखाई दे रहे हैं। मनीष हाथ जोड़कर छोड़ने की गुहार लगाते रहे, लेकिन हमलावर नहीं रुके। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गन्ने के खेत से खाली खेत तक पीटा शनिवार शाम करीब 6 बजे सामने आए वीडियो में दोनों युवक बारी-बारी से मनीष पर हमला करते नजर आ रहे हैं। कभी गन्ने के खेत में तो कभी खाली खेत में उन्हें पीटा जाता है। हमलावर डंडे और गन्ने बरसाने के साथ लात-घूंसे और थप्पड़ भी मारते दिखाई देते हैं। इस दौरान वे गाली-गलौज भी करते हैं। हाथ जोड़कर छोड़ने की गुहार लगाते रहे वीडियो में मनीष खुद को बचाने की कोशिश करते और हाथ जोड़कर छोड़ने की गुहार लगाते दिखाई देते हैं। इसके बावजूद दोनों युवक उनकी पिटाई जारी रखते हैं। मारपीट के दौरान हमलावरों ने खुद ही वीडियो बनाया। हमले में मनीष की हालत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुरानी रंजिश में हमले का आरोप पीड़ित मनीष तोमर ने बताया- उन पर पुरानी रंजिश के चलते हमला किया गया। उनके मुताबिक, घटना गुरुवार शाम करीब 5 बजे की है। हालांकि, वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। एसएसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User