गंगा समग्र अध्यक्ष का कानपुर दौरा:बाढ़ पीड़ितों का जाना हाल, गौसेवा कर बच्चों को बांटी मिठाई
गंगा समग्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह ने अपने कानपुर प्रवास के दूसरे दिन विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उनके दिन की शुरुआत बिठूर स्थित ब्रह्मावर्त घाट के दर्शन और मां सीता लवकुश आश्रम में आचार्य कालीचरण दीक्षित के साथ चर्चा से हुई। इसके बाद उन्होंने गंगा सेविका राधा और हनुमान पाण्डेय के आवास पर संगठन के पदाधिकारियों से भी भेंट की। दोपहर के भोजन के पश्चात उन्होंने पनकी स्थित पांडु नदी कैंप कार्यालय का भ्रमण किया। राष्ट्रीय सहायक नदी प्रमुख राजेश कुमार के साथ केशव माधव पाठशाला का निरीक्षण कर अध्यक्ष ने अपने हाथों से बच्चों को मिष्ठान व स्वल्पाहार वितरित किया। इसके अलावा, उन्होंने नंदी गौशाला पहुंचकर गौ माता को गुड़ भी खिलाया। अपने दौरे के महत्वपूर्ण चरण में अमरेंद्र सिंह ने वरुण विहार, बर्रा-8 पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की और उनकी जमीनी समस्याएं सुनीं। उन्होंने जिलाधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारियों से बाढ़ पीड़ितों के लिए आवास और राशन की गुणवत्ता को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में जैविक कृषि और वृक्षारोपण कार्यों की जमकर सराहना की। इस अवसर पर संगठन के कई अन्य पदाधिकारी भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)