गंगा स्नान के दौरान 5 साल का बच्चा डूबा:गाजीपुर में पिता दो बेटों को कंधे पर बैठाकर 100 मीटर अंदर गए थे; तलाश जारी

Oct 03, 2026 - 12:25
0
गंगा स्नान के दौरान 5 साल का बच्चा डूबा:गाजीपुर में पिता दो बेटों को कंधे पर बैठाकर 100 मीटर अंदर गए थे; तलाश जारी
गाजीपुर में जीवित्पुत्रिका पर्व पर शनिवार सुबह ददरीघाट पर गंगा स्नान के दौरान पांच साल का बच्चा गहरे पानी में चला गया और बह गया। रौजा क्षेत्र के मिश्रवलिया बरहनिया निवासी रामसेवक बिंद का बेटा रोहन बिंद गंगा में डूब गया। सूचना के बाद एनडीआरएफ और 34वीं वाहिनी पीएसी भुल्लनपुर, वाराणसी की टीम ने गंगा में बच्चे की तलाश शुरू की। देर शाम तक रोहन का कोई पता नहीं चल सका था। रामसेवक बिंद शनिवार सुबह अपनी पत्नी धानमनी देवी और दोनों बेटों रोहन (5) व सोहन (8) के साथ जीवित्पुत्रिका पर्व पर स्नान करने ददरीघाट पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि स्नान के दौरान रामसेवक दोनों बच्चों को अपने कंधे पर बैठाकर गंगा में करीब 100 मीटर अंदर तक चले गए थे। बड़ा बेटा किसी तरह निकला, रोहन गहरे पानी में बह गया पानी में जाने के दौरान बड़ा बेटा सोहन किसी तरह बाहर निकल आया। इसी बीच पांच वर्षीय रोहन गहरे पानी में चला गया और पानी के बहाव में बह गया। घटना शनिवार सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। रोहन के डूबने की जानकारी होते ही घाट पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। एनडीआरएफ और पीएसी ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन बच्चे के गंगा में बहने की सूचना पुलिस और प्रशासन को दी गई। इसके बाद एनडीआरएफ तथा 34वीं वाहिनी पीएसी भुल्लनपुर, वाराणसी की टीम मौके पर पहुंची और गंगा में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने काफी देर तक बच्चे की तलाश की, लेकिन देर शाम तक सफलता नहीं मिली। घाट पर जमा रहे परिजन और ग्रामीण रोहन के नहीं मिलने से उसकी मां धानमनी देवी का रो-रोकर बुरा हाल रहा। परिजनों के साथ गांव के लोग भी ददरीघाट पर पहुंच गए। ग्रामीणों और परिजनों की मौजूदगी में एनडीआरएफ और पीएसी की टीम बच्चे की तलाश करती रही। देर शाम तक गंगा में अभियान जारी रहा, लेकिन रोहन का कोई सुराग नहीं मिल सका था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User