गंदगी से परेशान सभासदों ने नगरपालिका कार्यालय में डाला कूड़ा:शाहजहांपुर में बोले- रोज अपने खर्च पर कूड़ा उठवाकर यहीं डालेंगे

Oct 03, 2026 - 12:25
0
गंदगी से परेशान सभासदों ने नगरपालिका कार्यालय में डाला कूड़ा:शाहजहांपुर में बोले- रोज अपने खर्च पर कूड़ा उठवाकर यहीं डालेंगे
शाहजहांपुर में गंदगी से परेशान दो वार्ड सभासदों ने तिलहर नगरपालिका अधिकारियों को जगाने का अनोखा तरीका अपनाया। कई दिनों से वार्डों से कूड़ा नहीं उठ रहा था, जिसके बाद शनिवार सुबह दस बजे सभासदों ने अपने खर्च पर कूड़ा उठवाकर नगरपालिका कार्यालयों के बाहर डलवा दिया। सभासद सतेंद्र सिंह और अभिषेक सिंह ने बताया कि नगरपालिका में 260 कर्मचारी हैं, फिर भी सफाई नहीं हो रही। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्मचारी काम करने के बजाय बहाने बनाते हैं, जैसे ड्राइवर नहीं या वाहन खराब है। सभासदों ने चेतावनी दी कि अगर सफाई व्यवस्था नहीं सुधरी, तो वे प्रतिदिन अपने खर्च पर कूड़ा उठवाकर नगरपालिका कार्यालय में ही डालेंगे। वार्ड नंबर 12 के अभिषेक सिंह और वार्ड नंबर 25 के सतेंद्र सिंह ने यह बात कही। सभासदों ने कहा कि वार्ड को साफ रखने का वादा हमने जनता से किया था। लेकिन सफाई कर्मी तो चैयरमेन और अधिकारियों के घर लगे हैं, तो वो वार्ड में सफाई करने कैसे आयेंगे। उन्होंने कहा कि मेरी कोई मांग नहीं है बस प्रतिदिन कूड़ा यहीं डालेंगे। ताकि गंदगी की परेशानी अधिकारियों को समझ आए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User