गंगोरा पिपरिया में शिक्षा जागरूकता अभियान:अमन सोसाइटी ने दी सरकारी जानकारी, अधिकारों संग स्वस्थ पर्यावरण पर चर्चा
बरेली में अमन एकता वैलफेयर सोसाइटी रजि द्वारा भोजपुरी क्षेत्र स्थित गांव गंगोरा पिपरिया में आज हर घर शिक्षा अभियान के अंतर्गत लोगों को शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। उपाध्यक्ष दीपक शर्मा ने बताया कि इस अभियान के तहत सरकार द्वारा संचालित शिक्षा योजनाओं की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि शिक्षा कितनी जरूरी है और इसके माध्यम से लोग अपने अधिकारों के लिए कैसे लड़ सकते हैं, इस पर भी चर्चा की गई। यह अभियान हर रविवार को गांव-गांव संचालित किया जाएगा। इसके साथ ही संगठन द्वारा जल्द ही स्वस्थ एवं पर्यावरण जागरूकता अभियान भी शुरू किया जाएगा। इस मौके पर अध्यक्ष अमन सक्सेना, उपाध्यक्ष दीपक शर्मा, सुधीर उपाध्यक्ष, मनु कृष्ण सक्सेना, किरन आदि लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)