गोकशों से मुठभेड़ में 6बदमाश गिरफ्तार, 3 घायल:हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में प्रतिबंधित पशु, हथियार और काटने के औजार बरामद

Oct 05, 2026 - 08:39
0
गोकशों से मुठभेड़ में 6बदमाश गिरफ्तार, 3 घायल:हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में प्रतिबंधित पशु, हथियार और काटने के औजार बरामद
हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने पावटी गांव के आम के बाग में गोकशी की कोशिश कर रहे छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, बदमाश प्रतिबंधित पशु को काटने की तैयारी में थे। नानपुर चौकी प्रभारी को इसकी सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बाग की घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस को देखकर बदमाशों ने भागने का प्रयास किया और टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में तीन बदमाश घायल बदमाशों की ओर से फायरिंग किए जाने के बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान तीन बदमाशों के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने सभी छह आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाशों की पहचान नईम, जमील और बिलाल के रूप में हुई है। तीनों को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। अन्य गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद परवेज, सोनू और आहत के रूप में हुई है। प्रतिबंधित पशु और अवैध हथियार बरामद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक प्रतिबंधित पशु बरामद किया है। इसके अलावा तीन अवैध हथियार, जिंदा और खाली कारतूस भी मिले हैं। मौके से एक होंडा सिटी कार और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से पशु काटने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले औजार भी मिले हैं। बरामद सामान को कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। चार दर्जन मुकदमों में आरोपी बताए गए बदमाश पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी शातिर अपराधी हैं। इनके खिलाफ अलग-अलग जिलों में गोकशी, हत्या के प्रयास, चोरी, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में करीब चार दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी जुटा रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गिरोह के अन्य सदस्य कौन-कौन हैं। मुठभेड़ और बरामदगी की पुलिस ने शुरू की जांच मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। घायल बदमाशों का अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। पुलिस बरामद हथियारों, वाहनों और पशु काटने के औजारों के संबंध में भी जांच कर रही है। साथ ही आरोपियों से पूछताछ कर उनके नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User