उन्नाव में कपड़ा व्यापारी और बेटों पर दबंगों का हमला:AC के पानी को लेकर विवाद; तीन घायल, गिरफ्तारी के आश्वासन पर शांत हुए व्यापारी

Oct 05, 2026 - 08:39
0
उन्नाव में कपड़ा व्यापारी और बेटों पर दबंगों का हमला:AC के पानी को लेकर विवाद; तीन घायल, गिरफ्तारी के आश्वासन पर शांत हुए व्यापारी
उन्नाव में मशहूर कपड़ा व्यापारी राम तनेजा और उनके बेटों समेत तीन लोगों पर दबंगों ने हमला किया। यह घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के मोतीनगर मोहल्ले में हुई। हमले में व्यापारी, उनके बेटे और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। विवाद एसी के ड्रेनेज पाइप से निकलने वाले पानी को लेकर शुरू हुआ। राम तनेजा के बेटे प्रियांशु ने अपने नए प्लॉट पर एसी के पानी को लेकर पड़ोसी से बात की थी। आरोप है कि इसी बात पर दूसरे पक्ष के 8-10 लोगों ने प्रियांशु से गालीगलौज की। जब राम तनेजा अपने बेटे हिमांशु और एक युवक के साथ पहुंचे, तो हमलावरों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से उन पर हमला कर दिया। उन्हें सड़क तक दौड़ाकर पीटा गया। सिर पर चोट लगने से राम तनेजा और उनके बेटे गंभीर घायल हुए। व्यापार संगठन ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद व्यापारियों ने धरना खत्म किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User