गोकुलधाम में अखंड रामायण:भजनों के बीच श्रद्धालुओं ने किया प्रभु श्रीराम का गुणगान

Oct 07, 2026 - 09:20
0
गोकुलधाम में अखंड रामायण:भजनों के बीच श्रद्धालुओं ने किया प्रभु श्रीराम का गुणगान
वाराणसी में हरतीरथ स्थित गोकुलधाम में बुधवार को श्री अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक श्री राम प्रकाश केशरी और उनके परिवार रहे। पाठ के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन करते हुए प्रभु श्रीराम का गुणगान किया। रामायण पाठ से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की। समापन के बाद सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में ओम प्रकाश केशरी, जय प्रकाश केशरी, श्री प्रकाश केशरी, श्याम सुंदर केशरी और रवि प्रकाश केशरी ने सहयोग किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User