लखनऊ में CHO का धरना:सरकार से वार्ता विफल, धरना जारी रखने का फैसला

Oct 07, 2026 - 09:20
0
लखनऊ में CHO का धरना:सरकार से वार्ता विफल, धरना जारी रखने का फैसला
लखनऊ में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) की मांगों को लेकर इको गार्डन में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को नौवें दिन भी जारी रहा। इस दौरान चारों CHO संगठनों के प्रदेश अध्यक्षों समेत आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने PS मैडम से वार्ता की। प्रतिनिधिमंडल ने CHO की मांगों और वर्तमान परिस्थितियों से सरकार को अवगत कराते हुए समाधान की मांग रखी। प्रतिनिधिमंडल के अनुसार, वार्ता के दौरान PS मैडम ने CHO की मांगों को मानने से स्पष्ट इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों में लागू व्यवस्थाओं से उत्तर प्रदेश का कोई संबंध नहीं है और प्रदेश अपनी नीतियों के अनुसार ही कार्य करेगा। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि वार्ता के बावजूद मांगों पर कोई समाधान नहीं निकल सका। इसके चलते CHO संगठनों ने अनिश्चितकालीन धरना जारी रखने का निर्णय लिया है। CHO प्रतिनिधियों का कहना है कि मांगों के समाधान तक आंदोलन जारी रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User