गोला के स्कूल में स्काउट-गाइड जांच शिविर:छात्रों ने सीखा आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार
गोरखपुर में नेवादा झुमिला बाजार स्थित यूएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में आयोजित तृतीय सोपान जांच शिविर-2026 के दूसरे दिन विद्यार्थियों को अनुशासन, आत्मनिर्भरता, प्राथमिक उपचार और आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि व जिला मुख्यायुक्त राम जन्म सिंह, अध्यक्ष डॉ. सुभाष शाही, विशिष्ट अतिथि सृजंय मिश्रा, डॉ. अविनाश पति तिवारी और श्रीराम यादव ने महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण व मां सरस्वती के पूजन के साथ किया। मुख्य अतिथि राम जन्म सिंह ने कहा कि स्काउट-गाइड प्रशिक्षण विद्यार्थियों में साहस, ईमानदारी, प्रकृति के प्रति प्रेम और कठिन परिस्थितियों का सामना करने की क्षमता विकसित करता है, वहीं अध्यक्ष डॉ. सुभाष शाही ने इसे देशभक्ति और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण माध्यम बताया। शिविर में प्रशिक्षकों ने विभिन्न विद्यालयों से आए स्काउट-गाइड प्रतिभागियों को आग जलाने की विधि, सुरक्षा सावधानियों, कंपास से दिशा पहचानने, प्राथमिक उपचार तथा गांठ व बंधन का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया, जिसके बाद प्रतिभागियों का लिखित एवं मौखिक आकलन भी किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)