गोला में सामूहिक फलाहार कार्यक्रम आयोजित:विनयशंकर बोले- मिल-बैठकर खाने से मिटती कटुता और सामाजिक सौहार्द बढ़ता है
गोरखपुर के गोला के बेवरी चौराहे स्थित एक मैरेज हॉल में बुधवार को सामूहिक फलाहार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। क्षेत्रीय विधायक विनयशंकर तिवारी ने कहा कि नवरात्र के अवसर पर व्रतियों को सामूहिक फलाहार कराना पुनीत कार्य है। आपस में मिल-बैठकर खाने-पीने से कटुता दूर होती है और आपसी सौहार्द बढ़ता है। उन्होंने कहा कि समाज में ऐसे आयोजनों की आवश्यकता है। कार्यक्रम में बसपा नेता चंचल पांडेय, डॉ. अनिल तिवारी, प्रेमशंकर मिश्र, प्रमोद दुबे, अरुण तिवारी, वीरू सोनकर, ब्रजेश गौतम, ताम्रध्वज बहादुर चंद, जितेंद्र यादव, दुर्गेश यादव, श्यामनारायण यादव, दिलीप उमर, अवधनारायण यादव, कृष्णानंद पांडेय, देवेंद्र पांडेय, नागेंद्र यादव, सुधीर शुक्ल, राजबहादुर चंद, बसंत पासवान, जटाई राय, अरविंद शुक्ल, हरिकेश यादव, प्रहलाद यादव, अवधेश यादव, रामनगीना साहनी, डॉ. शैलेश त्रिपाठी, परमानंद दुबे, गदाधर दुबे, राजेंद्र सिंह, श्यामबिहारी मिश्र और विनोद तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)