लूट की कोशिश में महिला को कार से कुचला:बदायूं पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा, वारदात में इस्तेमाल कार बरामद

Oct 14, 2026 - 19:28
0
लूट की कोशिश में महिला को कार से कुचला:बदायूं पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा, वारदात में इस्तेमाल कार बरामद
बदायूं में लूट की कोशिश के दौरान महिला को कार से कुचलकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से वारदात में इस्तेमाल आई-10 कार भी बरामद की है। इस मामले में एक आरोपी हिमांशु को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। यह घटना 4 अक्टूबर की रात दिल्ली-मेरठ हाईवे के पास कोल्हाई गांव में हुई थी। राजेंद्र पाल की दुकान पर युवकों का उनसे झगड़ा हुआ था। राजेंद्र की मां लज्जावती बीच-बचाव करने आईं, तो आरोपियों ने उन्हें कार से कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल लज्जावती की इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया पुलिस ने बुधवार को खितौरा से रफीनगर तिराहे जाने वाले रास्ते से अंकित, सतेंद्र सिंह, अनुज और जतिन उर्फ दिन्ना को पकड़ा। अंकित और सतेंद्र जुनईया, थाना उझानी के हैं, जबकि अनुज और जतिन कोल्हाई, थाना मुजरिया के निवासी हैं।सभी गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User