गोमती का जलस्तर बढ़ा, बैराज के 10 गेट खोले:फैजुल्लागंज तक पहुंचा पानी, निचले इलाकों में खतरा; एडवाइजरी जारी

Sep 27, 2026 - 12:35
0
गोमती का जलस्तर बढ़ा, बैराज के 10 गेट खोले:फैजुल्लागंज तक पहुंचा पानी, निचले इलाकों में खतरा; एडवाइजरी जारी
लखनऊ में गोमती नदी का पानी तेजी से बढ़ रहा है। जलस्तर बढ़ने के कारण गोमती बैराज के सभी 10 गेट खोल दिए गए हैं। इसके कारण निचले इलाकों में पानी भर रहा है। गुरुवार को बारिश शुरू होने के बाद अब तक नदी का पानी लगभग 1.7 मीटर (करीब 5.5 फीट) ऊपर आ चुका है। गोमती बैराज पर पानी 106.08 मीटर पर है, जबकि यहां खतरे का निशान 109.5 मीटर है। वहीं, गौ घाट पर पानी का स्तर 107.57 मीटर पहुंच गया है। जबकि यहां पर 105.6 से 105.7 जो सामान्य से काफी ज्यादा है। । अधिकारियों ने बारिश जारी रहने पर बीकेटी, इटौंजा और इकाना के आसपास के निचले इलाकों में भी पानी बढ़ने की आशंका जताई है। निचले इलाकों तक गया पानी पानी बढ़ने से फैजुल्लागंज के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के घरों के पास तक पानी पहुंच गया है। अधिकारियों का कहना है कि अगर बारिश यूं ही होती रही, तो इटौंजा और बख्शी का तालाब बीकेटी इलाकों में भी पानी और बढ़ सकता है। अगर पानी ऐसे ही बढ़ता रहा, तो डायल 112 दफ्तर, पुलिस मुख्यालय और इकाना स्टेडियम के आसपास के निचले इलाकों में भी पानी आ सकता है। बारिश रुकने से जलस्तर कम होने की उम्मीद अधिकारियों के मुताबिक, लखनऊ के नालों का पानी गोमती में गिरने और पीलीभीत, बरेली व हरदोई जैसे इलाकों में भारी बारिश होने की वजह से नदी में पानी लगातार बढ़ रहा है। बारिश रुकने तक जलस्तर कम होने की उम्मीद कम ही है। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता मुकेश मुकेश कुमार ने बताया कि फिलहाल बरसात रुकी है, लेकिन लगातार हुई बारिश के कारण नैमीशरण सहित अन्य जिलों का पानी अगले चार दिनों में लखनऊ तक पहुंचेगा। इससे जलस्तर फिलहाल बरकरार रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User