गोमती नदी की जलधारा सामान्य होने पर सफाई अभियान:स्वच्छ पर्यावरण सेना ने हनुमान सेतु के पास झूलेलाल पार्क और अटल घाट पर की सफाई

Oct 19, 2026 - 14:45
0
गोमती नदी की जलधारा सामान्य होने पर सफाई अभियान:स्वच्छ पर्यावरण सेना ने हनुमान सेतु के पास झूलेलाल पार्क और अटल घाट पर की सफाई
लखनऊ के गोमती नदी की बढ़ी जलधारा सामान्य हुई तो नदी किनारे जमा मिट्टी और गंदगी हटाने के लिए स्वच्छ पर्यावरण सेना ने सफाई अभियान चलाया।सुबह हनुमान सेतु के पास झूलेलाल पार्क स्थित गोमती तट और अटल घाट पर सफाई की गई। इसके साथ ही बाबा प्रभु दास आश्रम के हनुमान मंदिर और शिव मंदिर में जमा कुंतलों मिट्टी भी हटाई गई। स्वच्छ पर्यावरण सेना लखनऊ की ओर से यह 439वां था। सुबह 6 बजे शुरू हुए अभियान में स्वयंसेवकों ने करीब दो घंटे तक लगातार सफाई की। अटल घाट पर जलधारा के साथ आई मिट्टी से पटे हिस्से को साफ किया गया। इसके बाद आश्रम परिसर के दोनों मंदिरों में जमा मिट्टी को बाहर निकाला गया। लोगों को दिया गोमती स्वच्छ रखने का संदेश स्वयंसेवकों ने घाट और मंदिर परिसर की सफाई के साथ लोगों को गोमती नदी में कूड़ा-कचरा नहीं डालने का संदेश दिया। अभियान के दौरान नदी और उसके आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने के लिए लोगों से सहयोग की अपील भी की गई। अभियान का नेतृत्व संयोजक पार्षद रणजीत ने किया। उनके साथ उत्तर प्रदेश पुलिस के पूर्व सीओ धीरेंद्र राय, प्रीति जैन, विष्णु तिवारी, कृपा शंकर वर्मा, पवन कुमार, विवेक जोशी, हरिनाम सिंह, रिंकू सिंह, आयुष बंसल, संजय वर्मा, कमलेश चौधरी, मनोज सिंह, दिनेश दत्त पांडेय, परवेश यादव, ललित कश्यप और शिवराज समेत अन्य लोग शामिल रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User