हादसे में घायल पट्टी कराने पहुंचा मेडिकल कॉलेज:फिरोजाबाद में डॉक्टर और स्टाफ पर मारपीट का आरोप
फिरोजाबाद में मेडिकल कॉलेज में सोमवार को उपचार कराने पहुंचे सड़क हादसे में घायल एक व्यक्ति ने वार्ड छह में डॉक्टर और स्टाफ पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। घायल की शिकायत के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, थाना रसूलपुर क्षेत्र के शीतल खां निवासी अकील खां पुत्र मीर खां सड़क हादसे में घायल हो गया था। हादसे के बाद वह पट्टी कराने के लिए फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज पहुंचा था। आरोप है कि मेडिकल कॉलेज के वार्ड छह में किसी बात को लेकर डॉक्टर और स्टाफ ने उसके साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत की, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। मामले को लेकर इंस्पेक्टर रवि त्यागी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है। पूरे प्रकरण की जांच-पड़ताल की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि होना बाकी है। घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। अभी कोई तहरीर भी प्राप्त नहीं हुई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)