गोमती नदी किनारे युवती से छेड़खानी:विरोध करने पर कपड़े फाड़ने का आरोप, दो युवकों पर केस दर्ज

Oct 04, 2026 - 18:53
0
गोमती नदी किनारे युवती से छेड़खानी:विरोध करने पर कपड़े फाड़ने का आरोप, दो युवकों पर केस दर्ज
अयोध्या जिले के कुमारगंज थाना क्षेत्र के देवगांव चौकी अंतर्गत एक गांव में खेत में काम कर रही युवती से छेड़खानी का मामला सामने आया है। युवती की तहरीर पर पुलिस ने 4 अक्टूबर रविवार को दो युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, युवती शनिवार 3 अक्टूबर की शाम करीब चार बजे गोमती नदी किनारे स्थित अपने खेत में काम कर रही थी। आरोप है कि उसी दौरान गांव के ही एक युवक और उसकी बुआ के यहां आए उसके रिश्तेदार ने मोटरसाइकिल रोककर उसके साथ अश्लील हरकत की। युवती ने विरोध किया तो आरोपियों ने छेड़खानी की। बचाव के दौरान युवती के कपड़े फटने की बात भी तहरीर में कही गई है। शोर मचाते हुए युवती किसी तरह मौके से भागकर घर पहुंची। आरोप यह भी है कि इसके बाद दोनों युवक युवती के घर पहुंचे और परिवार को कार्रवाई न करने के लिए धमकाया। रविवार दोपहर में पीड़िता अपने पिता और भाई के साथ थाने पहुंच कर आपबीती बताई। थानाध्यक्ष कुमारगंज सुरेश कुमार पटेल ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवती का मेडिकल और बयान दर्ज कराया जा रहा है। उन्होंने ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तार विधिक कार्रवाई करने के बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User