पैसों के लेनदेन पर दो पक्षों में मारपीट और पथराव:मथुरा में 15 साल के किशोर को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

Oct 04, 2026 - 18:53
0
पैसों के लेनदेन पर दो पक्षों में मारपीट और पथराव:मथुरा में 15 साल के किशोर को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती
मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र के गांव सुहागपुर में पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट, पथराव और फायरिंग हो गई। शनिवार की शाम हुए इस झगड़े में 15 वर्षीय भारत गोली लगने से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी आधार सिंह के राहुल पर रुपये बकाया थे। आरोप है कि आधार सिंह ने जब राहुल से अपने पैसे मांगे तो वह गाली-गलौज करने लगा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच शुक्रवार को विवाद हो गया। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान ईंट-पत्थर भी चले, जिसमें राहुल के सिर में चोट आई थी। बताया गया कि इसी विवाद को लेकर शनिवार शाम एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि राहुल पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर के बाहर पहुंचकर गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव होने लगा। इस दौरान महिलाओं के साथ भी मारपीट की गई। पीड़ित परिवार के अनुसार, मामा के साथ मारपीट होती देख उसका 15 वर्षीय भांजा भारत बचाने के लिए पहुंच गया। आरोप है कि इसी दौरान दबंगों ने फायरिंग कर दी। गोली भरत को लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर नौहझील पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस ने घायल किशोर को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। रविवार दोपहर घायल किशोर की मां ने बताया कि वह अपने मायके में रहती है। उसके भाई के राहुल पर रुपये बकाया थे। पैसे मांगने को लेकर ही विवाद शुरू हुआ था। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद और फायरिंग के आरोपों की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User