गोमती नगर के शिवभोला मंदिर में गूंजे माता के भजन:महिला मंडल ने भजन-कीर्तन से माहौल भक्तिमय किया, 7 साल से चल रहा आयोजन

Oct 15, 2026 - 15:21
0
गोमती नगर के शिवभोला मंदिर में गूंजे माता के भजन:महिला मंडल ने भजन-कीर्तन से माहौल भक्तिमय किया, 7 साल से चल रहा आयोजन
लखनऊ गोमती नगर के शिवभोला मंदिर में नवरात्रि के पांचवें दिन भक्ति का रंग देखने को मिला। महिला मंडल की ओर से सामूहिक भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। भजन से मंदिर परिसर माता के भजनों से गूंजता रहा। महिलाओं ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल भक्तिमय कर दिया। कार्यक्रम में महिलाओं ने मैया रानी आ गई, फूल बरसावो, सच्चा दरबार मैया का, मैं मैया के दरबार जाऊंगी, मैया तेरी चुनरी और ओढ़ ली चुनरिया लाल रंग की जैसे भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों के दौरान महिलाएं तालियों के साथ माता की भक्ति में लीन नजर आईं। 7 साल से चल रहा सामूहिक भजन-कीर्तन आयोजन की पदाधिकारी संतोष यादव ने बताया कि महिला समूह की ओर से पिछले सात वर्षों से शिवभोला मंदिर में नवरात्रि के दौरान सामूहिक भजन-कीर्तन किया जा रहा है। पूरे नवरात्रि महिलाओं का यह आयोजन चलता है। रोजाना करीब तीन घंटे तक महिलाएं एक साथ भजन-कीर्तन कर माता की आराधना करती हैं। देवगीत और पचरा भी गाए पूनम ने बताया कि नवरात्रि में महिलाओं के सामूहिक भजन-कीर्तन का उद्देश्य माता की आराधना के साथ सभी को एक साथ जोड़ना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। वहीं, मिथलेश मौर्या ने बताया कि भजन-कीर्तन में देवगीत, पचरा और माता रानी से जुड़े भजनों का गायन किया गया। महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ भक्ति गीत गाए। इससे मंदिर परिसर में पूरे समय भक्तिमय माहौल बना रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User