वृंदावन में 23 अक्टूबर से शुरू होगी रामलीला:गुरुवार को श्री रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने किया भूमि पूजन, रंगनाथ मंदिर के बड़े बगीचा में होगा रामलीला महोत्सव

Oct 15, 2026 - 15:21
0
वृंदावन में 23 अक्टूबर से शुरू होगी रामलीला:गुरुवार को श्री रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने किया भूमि पूजन, रंगनाथ मंदिर के बड़े बगीचा में होगा रामलीला महोत्सव
श्री रामलीला कमेटी वृंदावन के तत्वावधान में 23 अक्टूबर से 14 दिवसीय श्री रामलीला महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव के लिए बनने वाले पंडाल से पहले श्री रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने गुरुवार को रंगनाथ मंदिर के बड़े बगीचा मैदान पर भूमि पूजन किया। वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य हुए भूमि पूजन के दौरान कार्यक्रम स्थल भगवान राम के जयकारों से गूंज उठा। भगवान राम से की सफल आयोजन की कामना रामलीला महोत्सव के आयोजन से पूर्व कमेटी के पदाधिकारियों ने श्री रंगनाथ मंदिर के बड़े बगीचा पर भूमि पूजन किया। वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य हुए भूमि पूजन में सभी पदाधिकारियों ने भगवान श्री राम से आयोजन के सफलता पूर्वक संपन्न करने के लिए प्रार्थना की। मुहूर्त अनुसार आचार्य सुधीर कांत शास्त्री के आचार्यत्व में भूमि पूजन कार्यक्रम शुरू किया गया। सवा सौ साल पुरानी है वृंदावन की रामलीला पूजन अर्चन में सर्वप्रथम प्रथम पूज्यनीय गणपति गणेश का आव्हान कर पूजा की गई। इसके पश्चात नवग्रह, सोडस आदि पूजन किया गया। तत्पश्चात भगवान राम,जानकी जी और हनुमान जी महाराज का पूजन किया गया। पूजन अर्चन अंतर्गत पंडाल के लिए बल्ली का पूजन किया गया। संस्थापक अध्यक्ष आलोक बंसल ने बताया कि वृंदावन की रामलीला का इतिहास सवा सौ साल से ज्यादा है। पहले यह आयोजन रंगनाथ मंदिर के कटरा में हुआ करता था। लेकिन पिछले 5 वर्ष से रंगनाथ मंदिर के बड़े बगीचा के मैदान में किया जा रहा है। महामंत्री अनिल गौराम और उपाध्यक्ष बंशी तिवारी ने बताया श्री रामलीला का आयोजन सकुशल और निर्विंघन पूर्ण हो इसके लिए शारदीय नवरात्र में सभी देवी देवता का पूजन किया गया। भगवान से प्रार्थना की गई कि श्री रामलीला का आयोजन विगत वर्ष से इस वर्ष और भव्यता से पूरा हो। यह रहे मौजूद इस अवसर पर अध्यक्ष भीमसेन अग्रवाल, अनिल गौतम, वंशी तिवारी, कोषाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण दीक्षित, शुभम अग्रवाल, आलौकिक शर्मा, नीरज गौतम, गोविंद खंडेलवाल, अजय अग्रवाल, आशीष ठाकुर,आनंद गुप्ता, पलाश अग्रवाल ,आनंद शर्मा, ठाकुर कालीचरण सिंह, अशोक यादव, सुरेश मूर्ति वाले, आलोक अग्रवाल , हिमांशु बंसल, पवन गौतम, कृष्णकुमार गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User