गोमती नगर में नई कार्यकारिणी घोषित:हरिहर नाथ बने कल्याण समिति अध्यक्ष, सेवानिवृत्त न्यायाधीश ने कराया शांतिपूर्ण चुनाव
लखनऊ के गोमती नगर जनकल्याण समिति, विश्वास खंड-3 का चुनाव महासमिति के संविधान के अनुसार सेवानिवृत्त न्यायाधीशजी. एस. पाण्डेय द्वारा सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर महासमिति के पर्यवेक्षक कर्नल सी. एम. पाण्डेय और महासचिव (स्व.)संजय निगम सचिव भी उपस्थित थे। चुनाव में हरिहर नाथ त्रिवेदी को अध्यक्ष, ए. के. भल्ला को उपाध्यक्ष, पुष्प लता तिवारी को सचिव, राजीव मेहरोत्रा को संगठन सचिव, बीना शर्मा को सहायक सचिव, पूनम गुप्ता को सांस्कृतिक एवं प्रचार सचिव और वीरेन्द्र कुमार मिश्र को कोषाध्यक्ष चुना गया। कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में राजेश कुमार तिवारी और अशोक कुमार राय का चयन किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)