गोमती पुल से युवक-युवती ने लगाई छलांग:दो थानों की पुलिस तलाश में जुटी, एसडीआरएफ मौके पर पहुंची
लखनऊ के मड़ियांव के घैला स्थित गोमती पुल से रविवार शाम एक युवक और युवती ने नदी में छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पहले युवक ने पुल से छलांग लगाई। इसके बाद युवती ने अपनी चप्पल उतारी और नदी में कूद गई। घटना के बाद पुल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश शुरू कराई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक के नदी में कूदने के बाद युवती ने भी पुल से छलांग लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही मड़ियांव और ठाकुरगंज पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोर नाव की मदद से नदी में दोनों की तलाश कर रहे हैं। देर शाम तक युवक और युवती का पता नहीं चल सका था। अब तक नहीं हो सकी पहचान गोमती में छलांग लगाने वाले युवक और युवती की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने के साथ ही दोनों की पहचान करने में जुटी है। मामले में मड़ियांव इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा का कहना है लड़के का जूता पुल पर मिला है। झगड़े के बाद कूदने की आशंका है, हालांकि अभी पहचान नहीं हो पाई है। एसडीआरएफ भी मौके पर पहुंच गई है। वहीं ठाकुरगंज पुलिस का कहना है युवती के पुल से छलांग लगाने की जानकारी मिली है। मौके पर चप्पल मिली है, पहचान में टीम लगी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)