गोंड समाज ने महारानी दुर्गावती को नमन किया:पडरौना में जयंती पर सामाजिक एकता और शिक्षा का संदेश
कुशीनगर के पडरौना में गोंडवाना की वीरांगना महारानी दुर्गावती की 502वीं जयंती सोमवार को धूमधाम से मनाई गई। अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ की जिला शाखा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने महारानी दुर्गावती के शौर्य, साहस और बलिदान को याद करते हुए समाज को शिक्षा, सामाजिक एकजुटता और जागरूकता का संदेश दिया। संघ के प्रदेश महासचिव विंदेश्वरी प्रसाद गोंड ने कहा कि महारानी दुर्गावती ने मुगल सेना के सामने कभी आत्मसमर्पण नहीं किया। उन्होंने मातृभूमि के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। जिला संरक्षक गिरजेश प्रसाद गोंड ने कहा कि समाज को मानसिक, आर्थिक और शैक्षणिक पिछड़ेपन से बाहर निकालने के लिए उच्च शिक्षा को प्राथमिकता देनी होगी। जिलाध्यक्ष गोरख प्रसाद गोंड ने कहा कि महारानी दुर्गावती के आदर्शों पर चलकर समाज में एकता और संगठन को मजबूत किया जा सकता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)