पवन सिंह भरण-पोषण मामले में कोर्ट नहीं पहुंचे:बलिया में भोजपुरी एक्टर पर 1000 और पत्नी ज्योति पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया

Oct 05, 2026 - 14:41
0
पवन सिंह भरण-पोषण मामले में कोर्ट नहीं पहुंचे:बलिया में भोजपुरी एक्टर पर 1000 और पत्नी ज्योति पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया
भोजपुरी अभिनेता और बिहार विधान परिषद सदस्य पवन सिंह अपनी पत्नी ज्योति सिंह से जुड़े भरण-पोषण मामले में सोमवार को बलिया कोर्ट नहीं पहुंचे। उनकी पत्नी ज्योति सिंह कोर्ट में पेश हुईं। इस मामले की अगली सुनवाई 17 अक्टूबर को होगी। न्यायालय ने पवन सिंह को अगली सुनवाई पर पेश होने का आखिरी मौका दिया है। कोर्ट ने उन पर 1000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है। सबूतों के मामले में ज्योति सिंह पर भी 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। पिछली सुनवाई में भी कोर्ट ने पवन सिंह को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया था। ज्योति सिंह ने 22 अप्रैल 2022 को बलिया परिवार न्यायालय में अंतरिम भरण-पोषण के लिए याचिका दाखिल की थी। पवन सिंह और ज्योति सिंह के रिश्तों में दरार तब सामने आई, जब पवन ने आरा जिले में तलाक की अर्जी दाखिल की। इसके बाद ज्योति सिंह ने बलिया परिवार न्यायालय में भरण-पोषण की अर्जी दी। काउंसलिंग की कोशिश भी हुई, लेकिन मामला सुलझ नहीं सका और अब यह कोर्ट में चल रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User