गोंडा एसपी अभिषेक झा ने हटाए 8 चौकी प्रभारी:गोंडा में 25 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले, तुरंत ज्वाइनिंग के निर्देश
गोंडा में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए एसपी अभिषेक झा ने गुरुवार दोपहर 25 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बड़ा फेरबदल किया। इसमें आठ चौकी प्रभारियों को उनके पद से हटाकर अलग-अलग थानों में भेजा गया है, जबकि 11 उपनिरीक्षकों को नई चौकियों की जिम्मेदारी दी गई है। तबादले के साथ एसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को जीरो टॉलरेंस नीति के तहत काम करने के निर्देश दिए हैं। चौकी प्रभारियों से कहा गया है कि फरियाद लेकर आने वाले लोगों की समस्या गंभीरता से सुनें और उसका तत्काल समाधान कराने की कोशिश करें। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। 8 चौकी प्रभारियों को हटाकर थानों में भेजा मिश्रौलिया चौकी प्रभारी योगेश यादव को धानेपुर, जानकी नगर के कामेश्वर राउत को छपिया, बालपुर के रोहित रणवीर को मोतीगंज और पहाड़ापुर के राजीव कनौजिया को एएचटी थाने भेजा गया है। पसका के सहदेव दुबे को खोड़ारे, जिगना के अजय कुमार यादव को कर्नलगंज, हथियागढ़ के शिवकुमार यादव को एएचटी और गौरा के मयंक वर्मा को कोतवाली नगर भेजा गया है।
11 उपनिरीक्षकों को मिली चौकियों की जिम्मेदारी उत्कर्ष नवीन को मिश्रौलिया, अवनीश कुमार विद्यार्थी को जानकी नगर, संजीव सिंह को पहाड़ापुर, अमरजीत सोनकर को सरयू घाट और अखिलेश कुमार मौर्य को जिगना चौकी प्रभारी बनाया गया है। अमन कनौजिया को आर्यनगर, राहुल प्रकाश को पसका, वीरपाल सिंह को बालपुर, अवधेश कुमार पाल को दतौली, अमित कुमार गुप्ता को हथियागढ़ और प्रवीण सिंह को गौरा चौकी की जिम्मेदारी दी गई है।
चार पुलिसकर्मियों को थानों में मिली नई तैनाती विनोद कुमार बर्नवाल का तबादला इटियाथोक, दूधनाथ चतुर्वेदी का वरिष्ठ उपनिरीक्षक उमरी बेगमगंज, रविंद्र प्रसाद का खरगूपुर और कपिल देव चौरसिया का पुलिस लाइन किया गया है। कौशल किशोर और सत्यनारायण यादव को भी पुलिस लाइन भेजा गया है। महिला अपराध और साइबर क्राइम पर फोकस एसपी अभिषेक झा ने महिला अपराधों में कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही साइबर अपराध से बचाव के लिए लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाने को कहा गया है। सभी अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को कानून व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)