महिला की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा:SR हॉस्पिटल के बाहर सड़क पर बैठे, डॉक्टर्स पर लापरवाही का आरोप

Oct 08, 2026 - 14:55
0
महिला की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा:SR हॉस्पिटल के बाहर सड़क पर बैठे, डॉक्टर्स पर लापरवाही का आरोप
आगरा के नामनेर स्थित एसआर अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती कराई गई महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल के बाहर हंगामा कर दिया। परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर सड़क पर बैठे परिजनों को वहां से हटाया और स्थिति को नियंत्रित किया। मलपुरा निवासी पूजा को प्रसव के लिए बीते दिन एसआर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के मुताबिक, आज सुबह करीब 11 बजे महिला की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। महिला की मौत की जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध शुरू कर दिया। हंगामे के दौरान कुछ महिला परिजन सड़क पर बैठ गईं और अस्पताल के बाहर विरोध जताया। इससे कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। परिजनों ने मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सड़क पर बैठे परिजनों को समझा-बुझाकर वहां से हटाया और मौके की स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। महिला की मौत के वास्तविक कारण और परिजनों द्वारा लगाए गए लापरवाही के आरोपों की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User