गोंडा गोलीकांड के 3 दिन बाद भी आरोपी फरार:3 जिलों में 50 से ज्यादा जगह छापेमारी, 15 लोगों से पूछताछ
गोंडा जिले में छपिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मसकनवा-गौराचौकी मार्ग पर मदनपुर गांव के पास रविवार तड़के 3:30 बजे हुए भोला पांडेय गोलीकांड का 3 दिन बीत जाने के बावजूद भी छपिया थाने की पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है। आज मंगलवार सुबह 9:00 बजे से ही छपिया थाना क्षेत्र के कई इलाकों में पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है। 3 दिन के अंदर गोंडा,बस्ती और अयोध्या में लगभग 50 से अधिक स्थानों पर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर के छापेमारी कर चुकी है। लेकिन फिर भी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी और आरोपियों की सटीक पहचान के लिए छपिया थाने की पुलिस द्वारा घटनास्थल से आसपास लगे 10 से अधिक सीसीटीवी कैमरा को भी चेक किया गया है। 15 से अधिक लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ सीसीटीवी कैमरे के आधार पर भी छपिया थाने की पुलिस जांच कर रही है किसी भी सीसीटीवी कैमरे में क्लियर तस्वीरें नहीं आई है। घटना में फरार आरोपियों के परिचितों और उनके रिश्तेदारों के यहां भी लगातार छापेमारी की जा रही है अब तक इस पूरी घटना को लेकर की 15 से अधिक लोगों से छपिया थाने की पुलिस पूछताछ भी कर चुकी है। दरअसल रविवार को तड़के 3:30 बजे के करीब भोला पांडेय अपने भांजे सूरज मिश्रा और शिवम पांडे के साथ मोटरसाइकिल से मदनपुर गांव के पास पहुंचे थे और दोनों को गोंडा जाने के लिए छोड़ने के लिए सड़क पर खड़े हुए थे। इसी दौरान मसकनवा की तरफ से चार पहिया वाहन से कई लोग आए आप है जिसमें अभिषेक राणा,विवेक शशांक पांडे और कुछ लोग थे। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की इन लोगों ने भोला पांडेय पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दिया। गोंडा मेडिकल कॉलेज में 2 दिन के इलाज के बाद भोलू पांडे को फिलहाल डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस पूरी घटना को लेकर के लगातार छपिया थाने की पुलिस जांच कर रही है वही भोला पांडेय और उनके परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। गोली कांड का पुलिस द्वारा खुलासा वहीं छपिया थाना अध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि आज भी सुबह से छापेमारी की जा रही है और 3 दिन से भी हमारी कई टीम लगी हुई है अब तक लगभग हम लोग 50 से अधिक स्थानों पर 3 जिलों में छापेमारी कर चुके हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर इस पूरी गोली कांड का पुलिस द्वारा खुलासा किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)