गोंडा कचहरी में अधिवक्ताओं के चैंबर पर चला बुलडोजर:10 अधिवक्ताओं के चैंबर तोड़े, 4 ने खुद हटाए; बार एसोसिएशन ने किया विरोध
गोंडा कचहरी में रविवार शाम 4 से 6 बजे तक जिला प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की। सदर रजिस्ट्री कार्यालय के सामने बने करीब 10 अधिवक्ताओं के चैंबर तोड़कर हटा दिए गए। कार्रवाई सिटी मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा की मौजूदगी में हुई। प्रशासन ने तीन दिन पहले अधिवक्ताओं को चैंबर हटाने का नोटिस दिया था। नोटिस मिलने के बाद 3 से 4 अधिवक्ताओं ने अपने चैंबर खुद ही हटा लिए। उन्होंने यह कदम बुलडोजर कार्रवाई से बचने के लिए उठाया। जिन अधिवक्ताओं ने चैंबर नहीं हटाए थे, प्रशासन ने उन्हें बुलडोजर से तोड़ दिया। बताया गया कि कुछ अधिवक्ताओं ने चैंबर बनवाने के बाद लंबे समय से उनका इस्तेमाल भी नहीं किया था। पार्किंग की जगह बनाने के लिए कार्रवाई प्रशासन की कार्रवाई का उद्देश्य वाहनों की पार्किंग के लिए जगह उपलब्ध कराना बताया गया है। कचहरी परिसर में पार्किंग की जगह नहीं होने से आए दिन जाम की स्थिति बनती है। बार एसोसिएशन महामंत्री बोले- पहले दूसरी जगह स्थापित करें गोंडा बार एसोसिएशन के महामंत्री सुनील कुमार पांडेय ने कार्रवाई का विरोध किया। उन्होंने कहा कि तीन दिन पहले अधिवक्ताओं को चैंबर हटाने का नोटिस दिया गया था, लेकिन बुलडोजर चलाने से पहले अधिवक्ताओं को दूसरी जगह स्थापित किया जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि कचहरी की जमीन सरकारी है और अधिवक्ता भी इसी जमीन पर बैठते हैं। ऐसे में सभी अधिवक्ताओं के लिए बेहतर चैंबर की व्यवस्था की जानी चाहिए, ताकि वे वहां बैठकर काम कर सकें। लाइट काटने के बाद बुलडोजर कार्रवाई से नाराजगी महामंत्री ने आरोप लगाया कि गोंडा में पहले अधिवक्ताओं के चैंबर की बिजली काटी गई और अब उन्हें बुलडोजर से तोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता इस कार्रवाई का पुरजोर विरोध करेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)