गाजियाबाद में राष्ट्रीय खेल महोत्सव चक्रव्यूह आयोजित:युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देना उद्देश्य
गाजियाबाद के आईएमएस इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में दो दिवसीय राष्ट्रीय खेल महोत्सव ‘चक्रव्यूह-2026’ का आयोजन किया गया। इसमें देशभर के करीब 50 विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। महोत्सव का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना, अनुशासन, टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम में खेल, कॉर्पोरेट और शिक्षा जगत की कई हस्तियां मौजूद रहीं। इनमें अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी निर्मल तंवर भाटी, उत्तर प्रदेश प्रो वॉलीबॉल लीग के संस्थापक चिराग यादव, वॉलीबॉल चैंपियनशिप लीग के संस्थापक धीरज मंजेरी पटेल और आईएमएस इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक डॉ. अनिल कुमार अहलावत शामिल रहे। महोत्सव के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में खेलों की भूमिका पर जोर दिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)