गोंडा के सगे भाइयों का कमाल:'ब्रेनोब्रेन' परीक्षा में मारी बाजी; अर्णव ने गोल्ड तो आदित्य ने जीता सिल्वर

Oct 09, 2026 - 12:13
0
गोंडा के सगे भाइयों का कमाल:'ब्रेनोब्रेन' परीक्षा में मारी बाजी; अर्णव ने गोल्ड तो आदित्य ने जीता सिल्वर
नेशनल लेवल इंटर स्कूल कॉम्पटीशन 2026-27 के तहत आयोजित 'ब्रेनोब्रेन' परीक्षा में सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल के दो सगे भाइयों ने अपने शानदार प्रदर्शन से पूरे गोंडा जिले का मान बढ़ाया है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में कक्षा 3 के छात्र आदित्य प्रताप सिंह ने सिल्वर मेडल और कक्षा 1 के छात्र अर्णव प्रताप सिंह ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। ये दोनों मेधावी छात्र विकासखंड वजीरगंज के अशोकपुर टिकिया निवासी एवं लोकवाणी संचालक अजय कुमार सिंह के पुत्र हैं। अपनी इस शानदार उपलब्धि का श्रेय बच्चों ने अपने गुरुजनों और माता-पिता को दिया है। इस संबंध में जयपुरिया स्कूल की अध्यापिका प्रियांशी गुप्ता और जेननीफर जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि इससे पहले भी अर्णव और आदित्य लगातार तीन बार नेशनल लेवल की इस परीक्षा में गोल्ड मेडल हासिल कर चुके हैं। कम उम्र में बच्चों की इस निरंतर और बड़ी सफलता को लेकर पूरे क्षेत्र में उनकी प्रतिभा की खूब चर्चा और सराहना हो रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User