कौशांबी में पुलिस ने परखी दंगा नियंत्रण की तैयारी:आपात स्थिति से निपटने की दी गई ट्रेनिंग, लाठीचार्ज और फायरिंग का अभ्यास

Oct 09, 2026 - 12:13
0
कौशांबी में पुलिस ने परखी दंगा नियंत्रण की तैयारी:आपात स्थिति से निपटने की दी गई ट्रेनिंग, लाठीचार्ज और फायरिंग का अभ्यास
कौशांबी पुलिस आगामी नवरात्रि, दशहरा व दीपावली त्योहारों और कानून-व्यवस्था को लेकर अलर्ट मोड़ पर है। शुक्रवार सुबह 10 बजे पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण के निर्देश पर पुलिस लाइन में दंगा नियंत्रण का अभ्यास किया गया। इसका मकसद आपात स्थिति में भीड़ को नियंत्रित करना और प्रभावी कार्रवाई करना था। अभ्यास के दौरान पुलिसकर्मियों को दंगा नियंत्रण के कई तरीके सिखाए गए। उन्हें बताया गया कि किसी भी अप्रिय घटना में आपसी तालमेल और सतर्कता से कैसे स्थिति संभाली जा सकती है। भीड़ को नियंत्रित करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान दंगा नियंत्रण के उपकरणों और सुरक्षा संसाधनों के सही इस्तेमाल पर भी जोर दिया गया। पुलिसकर्मियों को लाठियां चटकाने और फायरिंग करने का भी अभ्यास कराया गया, ताकि वे चुनौतीपूर्ण हालात से निपटने के लिए हमेशा तैयार रहें। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक अमिता सिंह, सभी सर्किल के क्षेत्राधिकारी और अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User