गोंडा मेडिकल कॉलेज में 30 घंटे की बारिश से जलभराव:मरीज स्ट्रेचर लेकर पानी से गुजरने को मजबूर, पर्चा काउंटर से जांच केंद्र तक भरा पानी
गोंडा जिले में 30 घंटे से हो रही तेज बारिश के कारण आज शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे गोंडा मेडिकल कॉलेज पूरी तरह तालाब बन गया। क्षेत्रीय निदान केंद्र से लेकर दवा वितरण, पर्चा काउंटर और सीएमओ कार्यालय तक जाने वाले रास्तों पर पानी भर गया है। लाखों रुपए की लागत से इंटरलॉकिंग कराने के बावजूद मरीजों और तीमारदारों को जलभराव की समस्या से राहत नहीं मिली है। शुक्रवार दोपहर सामने आई तस्वीरों से पता चलता है कि मरीजों को इलाज कराने में कितनी दिक्कतें हो रही हैं। मरीज स्ट्रेचर पर अपने परिजनों को लेकर पानी से होकर एक जगह से दूसरी जगह जा रहे हैं। एक्स-रे,सीटी स्कैन और ब्लड जांच करवाने के लिए भी मरीजों को इसी पानी से होकर जोखिम उठाकर जाना पड़ रहा है। गोंडा मेडिकल कॉलेज में जल भराव दूर दराज से मरीज यहां पर निशुल्क में इलाज करवाने के लिए आते हैं लेकिन मरीज और तीमारदारों को निशुल्क में इलाज करवाने के नाम पर भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उचित मेडिकल कॉलेज में जल भराव की व्यवस्था न होने से हर बार जब मूसलाधार बरसात होती है तो इसी तरीके से गोंडा मेडिकल कॉलेज में जल भराव होता है और लोगों को दिक्कतें होती हैं। यह पहली बार नहीं है। जब भी तेज बारिश होती है, गोंडा मेडिकल कॉलेज की हकीकत सामने आ जाती है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने निदान केंद्र के आसपास इंटरलॉकिंग करवाई थी, लेकिन इसके बावजूद पानी भरा हुआ है। गोंडा मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. अनिल तिवारी ने बताया कि जलभराव की समस्या है और पानी निकालने की कोशिश की जा रही है। जल भराव की समस्या से लोगों को निजात इंटरलॉकिंग करवाया गया था कि जल भराव नहीं होगा लेकिन उसके बावजूद भी जल भराव हो रहा है इंटरलॉकिंग का काम पूरा भी अभी नहीं हो पाया था अभी काम चल रहा था। स्थाई समाधान के लिए कार्य योजना बनाई जा रही है जल्दी जल भराव की समस्या से लोगों को निजात मिलेगी बरसात के समय ऐसा होता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)