मिल्कीपुर में 160 गरीबों को मिलेगा मुख्यमंत्री आवास:1.92 करोड़ रुपये होंगे खर्च, पहली किस्त जारी

Sep 25, 2026 - 13:25
0
मिल्कीपुर में 160 गरीबों को मिलेगा मुख्यमंत्री आवास:1.92 करोड़ रुपये होंगे खर्च, पहली किस्त जारी
जिले के मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में 160 गरीब परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान मिलेंगे। इसके लिए प्रदेश सरकार 1.92 करोड़ रुपये खर्च करेगी। लाभार्थियों का चयन पूरा हो चुका है और अब उन्हें मकान बनाने के लिए पहली किस्त दी जा रही है। मिल्कीपुर के खंड विकास अधिकारी हरिश्चंद्र सिंह ने शुक्रवार को बताया कि मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के तीनों विकास खंडों के कुल 160 लाभार्थियों को इस योजना का फायदा मिलेगा। इनमें मिल्कीपुर विकास खंड से 51, अमानीगंज विकास खंड से 51 और हैरिंग्टनगंज विकास खंड से 58 लाभार्थी हैं। उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री आवास योजना में गरीब परिवारों को पक्का मकान बनाने के लिए सरकार तीन किस्तों में 1 लाख 20 हजार रुपये की मदद देती है। यह पैसा सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजा जाता है। जिले में लाभार्थियों के चुनाव के लिए सूची बनाकर उनकी पात्रता की अच्छे से जांच की गई थी। जो लोग पात्र पाए गए, उनकी आखिरी सूची तैयार हो चुकी है। बीडीओ ने बताया कि कुछ लाभार्थियों का केवाईसी (KYC) पूरा नहीं होने के कारण उनके खाते में आवास की किस्त नहीं जा पा रही है। ऐसे लाभार्थियों को पंचायत सचिव और ग्राम विकास अधिकारियों के जरिए केवाईसी पूरा कराने की जानकारी लगातार दी जा रही है, ताकि जल्द से जल्द उनके खाते में पहली किस्त भेजी जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार का मकसद है कि कोई भी गरीब परिवार बिना छत के न रहे। इस योजना से विधानसभा क्षेत्र के गरीब, बेसहारा और कच्चे मकानों में रहने वाले परिवारों को राहत मिलेगी। पहली किस्त मिलने के बाद लाभार्थी अपने मकान का काम शुरू कर सकेंगे। इसके बाद जांच के आधार पर दूसरी और तीसरी किस्त जारी की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User