गोंडा में आज पितृ-विसर्जन पर स्कूल बंद:कक्षा 1-8 तक के सभी स्कूलों में अवकाश, टीचर भी रहेंगे छुट्टी पर
गोंडा में बेसिक शिक्षा विभाग के तहत संचालित कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में आज शनिवार को पितृ-विसर्जन के अवसर पर अवकाश घोषित कर दिया गया है। बीएसए अमित कुमार सिंह ने इस संबंध में शुक्रवार देर रात 11.30 बजे एक आधिकारिक आदेश जारी कर आज अवकाश घोषित किया है। जारी आदेश के अनुसार आज शनिवार को जिले के समस्त परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त बेसिक विद्यालयों में पठन-पाठन कार्य पूरी तरह स्थगित रहेगा। बच्चों के साथ-साथ अध्यापकों का भी अवकाश घोषित किया गया है आदेश का कड़ाई से पालन करने को लेकर के खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। आज शनिवार को कई विद्यालयों में तैनात अध्यापकों द्वारा पितृ विसर्जन को लेकर की छुट्टी के लिए आवेदन किया गया था साथ ही साथ काफी संख्या में लोगों को भी इस पूरे कार्यक्रम में शामिल होना था। ऐसे में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने जिला अधिकारी प्रियंका निरंजन से अनुमति लेने के बाद इन सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। आज शनिवार को विद्यालय बंद रहेंगे कल रविवार को वैसे भी इन विद्यालय में सरकारी छुट्टी है अब यह सभी विद्यालय सोमवार को खुलेंगे। यह भी निर्देश दिया गया है कि अगर किसी भी विद्यालय द्वारा आदेश की अवहेलना करके विद्यालय को खोला गया तो तत्काल उनके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।
बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि आज पितृ विसर्जन का कार्यक्रम पूरे जिले में हो रहा है ऐसे में कक्षा 1 से 8 तक सभी विद्यालय में बच्चों के साथ-साथ अध्यापकों का भी अवकाश घोषित किया गया है सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वह लगातार अपने-अपने क्षेत्र में निरीक्षण करें अगर कोई विद्यालय खुल पाया जा रहा है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करें साथ ही साथ आदेश का कड़ाई से पालन कराया जाए। शिक्षक संगठन अटेवा के जिला अध्यक्ष अमर यादव ने छुट्टी का स्वागत करते हुए कहा कि तमाम अध्यापकों को आज पितृ विसर्जन करना होता है ऐसे में विभाग ने उनकी मजबूरी को देखते हुए फैसला लिया है हम स्वागत करते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)