गोंडा में कक्षा-12 की छात्रा बनी एक दिन की डीएम:मिशन शक्ति कार्यक्रम में पिंक समाधान दिवस पर सुनी फरियादियों की समस्याएं
गोंडा जिले में मिशन शक्ति 6.0 कार्यक्रम के तहत बालिकाओं को एक दिन का अधिकारी बनाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज शनिवार दोपहर 1.30 बजे कर्नलगंज तहसील में पिंक समाधान दिवस का आयोजन हुआ। यहां गोंडा डीएम प्रियंका निरंजन और एसपी अभिषेक झा ने कक्षा 12 की छात्रा सृष्टि शुक्ला को एक दिन का जिलाधिकारी बनाया। पिंक समाधान दिवस के दौरान सृष्टि शुक्ला ने दोनों अधिकारियों के साथ अलग-अलग क्षेत्र से आए फरियादियों की समस्याएं सुनी और उनके समाधान करने को लेकर के अधिकारियों को निर्देश दिया है। डीएम प्रियंका निरंजन द्वारा छात्रा सृष्टि शुक्ला को एक दिन का जिलाधिकारी बनाते हुए उसे डीएम और एसपी कैसे काम करते हैं। इसे बताया गया और फिर समाधान दिवस में अपने बगल बैठा करके पिंक समाधान दिवस में समस्या सुनी गई। 1 दिन की जिलाधिकारी बनी सृष्टि शुक्ला ने कहा कि हमने भी आज देखा कि किस तरीके से डीएम और एसपी लोगों की समस्याएं सुनते हैं। किस तरीके समाधान करते हैं हमने भी कई लोगों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को समाधान करने के लिए निर्देश दिया है। हमें बहुत अच्छा लगा हम भी इसी तरीके से पढ़कर के आगे प्रयास करेंगे कि हम भी इसी तरीके के अधिकारी बना करके लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करें। डीएम प्रियंका निरंजन ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है इस अभियान के तहत सृष्टि शुक्ला जो कक्षा 12वीं की छात्रा है उसे आज हम लोगों ने एक दिन का डीएम बनाया है। हम लोगों के साथ मौजूद रहकर के सृष्टि शुक्ला ने पिक समाधान दिवस में लोगों की समस्याएं सुनी है और मौके पर उपस्थित अधिकारियों को समाधान करने के लिए भी कहा है। हमारी बेटियां आज किसी से काम नहीं है हर क्षेत्र में अपना अलग-अलग मुकाम हासिल कर रही है इन दोनों शारदीय नवरात्रि भी चल रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)