खुले बिजली के तारों की चपेट में आई महिला:जालौन में मौके पर मौत, मां को खोने से अनाथ हुए दो बच्चे

Oct 17, 2026 - 14:30
0
खुले बिजली के तारों की चपेट में आई महिला:जालौन में मौके पर मौत, मां को खोने से अनाथ हुए दो बच्चे
जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र करंट की चपेट में आकर महिला की मौत हो गई। मंजू देवी (36) की मौत के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मंजू की मौत से उनके एक बेटे और एक बेटी के सिर से मां का साया उठ गया। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने खुले बिजली के तारों को सुरक्षित करने की मांग उठाई है। करसान गांव निवासी मंजू देवी शनिवार सुबह करीब 11 बजे किसी काम से घर से बाहर निकल रही थीं। इसी दौरान घर के बाहर निकले बिजली के तारों की चपेट में आ गईं। करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अचानक हुए हादसे से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे परिजन, घर में मची चीख-पुकार घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक मंजू की जान जा चुकी थी। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां को खोने वाले दोनों बच्चों को देखकर गांव के लोग भी गमगीन हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। खुले तारों से हादसे का खतरा, जांच की मांग स्थानीय लोगों का कहना है कि घरों के बाहर खुले बिजली के तार हादसों की वजह बन सकते हैं। इस घटना के बाद बिजली विभाग की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों ने खुले तारों की जांच कराकर उन्हें सुरक्षित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User