गोंडा में कर्मचारियों का सम्मान समारोह:मनकापुर चीनी मिल में 50 कर्मचारियों को मिला पुरस्कार
गोंडा में बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड की दतौली इकाई में शुक्रवार को कर्मचारी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के करीब 50 कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। मिल के अधिशासी अध्यक्ष अजय दूबे ने चयनित कर्मचारियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के बेहतर प्रदर्शन को सम्मानित करने का उद्देश्य उनका मनोबल बढ़ाना और उन्हें आगे भी उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रेरित करना है। इससे टीम वर्क, आपसी सहयोग और जिम्मेदारी की भावना मजबूत होती है। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए भविष्य में भी ऐसे समारोह आयोजित किए जाएंगे। सम्मानित कर्मचारियों का चयन गठित कमेटी ने किया था। समारोह में विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)