राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता:देवरिया की अंडर-19 टीम क्वार्टर फाइनल तक पहुंची

Oct 17, 2026 - 15:03
0
राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता:देवरिया की अंडर-19 टीम क्वार्टर फाइनल तक पहुंची
देवरिया में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के अंडर-19 बालक वर्ग में देवरिया की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के दौरान बेहतर तालमेल, अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया। टीम के प्रदर्शन से खिलाड़ियों के साथ उनके मार्गदर्शकों में भी उत्साह रहा। टीम मैनेजर जय परमार, कोच दिग्विजय प्रजापति, क्रीड़ा सचिव विवेक कुमार राव, प्रभात रंजन मानी और प्रवीण कुमार सिंह ने मैदान पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। टीम के मार्गदर्शकों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें आगे और बेहतर खेलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी अपने अनुभव से सीख लेकर आगामी प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User