गोंडा में लेखपाल पर बड़े भाई को धमकाने का आरोप:दूसरी बार पुलिस से लगाई गुहार, गालीगलौज और हाथापाई का किया दावा
गोंडा जिले में मोतीगंज थाना क्षेत्र के दिनारा बनकट गांव के रहने वाले उमाशंकर शुक्ल ने बुधवार दोपहर 12 बजे दूसरी बार अपने ही छोटे लेखपाल भाई से जान बचाने की गुहार लगाते हुए मोतीगंज पुलिस और जिले के अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर के पूरे मामले में कार्यवाही की मांग की है। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें लेखपाल स्वामी नाथ शुक्ला अपने ही सगे बड़े भाई उमाशंकर शुक्ल से गाली गलौज और हाथापाई करता हुआ नजर आ रहा है। उमाशंकर शुक्ला के तहरीर और वीडियो का संज्ञान लेते हुए मोतीगंज थाने की पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। वीडियो 15 अक्टूबर सुबह करीब 8 बजे का बताया जा रहा है जो बुधवार दोपहर 12 बजे सामने आया है। परिजनों के अनुसार छोटे भाई स्वामी नाथ को मृतक आश्रित कोटे से नौकरी मिली है। आपसी विवाद को लेकर आए दिन उनका बड़े भाई के साथ झगड़ा होता है। पीड़ित उमाशंकर शुक्ला ने बुधवार को दैनिक भास्कर को बताया कि पूरे परिवार के लोगों ने एकजुट होकर छोटे भाई को नौकरी दिलाई थी ताकि सभी अच्छे से गुजर-बसर कर सकें लेकिन अब छोटे भाई की ओर से जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पुलिस को दो बार शिकायत भी दी गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वही मोतीगंज थाना अध्यक्ष तेज नारायण गुप्ता ने बताया कि उमाशंकर शुक्ला की प्रार्थना पत्र और वीडियो का संज्ञान लेकर मामले की जांच शुरू की गई है। इस मामले में लेखपाल स्वामीनाथ शुक्ला से जब बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने कुछ भी बताने से इंकार करते हुए फोन काट दिया गया। दोबारा फोन करने पर उन्होंने कहा कि उन्हें जो भी कहना होगा अपने अधिकारियों से कहेंगे, आपसे हमें कुछ नहीं कहना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)