मऊ में मतदान केंद्रों की आलेख्य सूची जारी:2 दिन में आपत्ति-सुझाव मांगे गए, तहसील या जिला निर्वाचन कार्यालय में जमा होंगे
मऊ में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदेय स्थलों के संभाजन के बाद आलेख्य सूची का प्रकाशन 19 अक्टूबर 2026 को कर दिया गया है। डीएम आनंद वर्द्धन ने जनपदवासियों से अपील की है कि यदि उन्हें मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में कोई आपत्ति या सुझाव देना है, तो वे 22 अक्टूबर 2026 तक संबंधित कार्यालय में अपना पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 353-मधुबन, 354-घोसी, 355-मोहम्मदाबाद गोहना (अनुसूचित जाति) और 356-मऊ में मतदेय स्थलों के संभाजन के बाद लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 25 के प्रावधानों के अंतर्गत आलेख्य मतदेय स्थलों की सूची तैयार कर प्रकाशित की गई है। जिलाधिकारी ने कहा कि मतदेय स्थलों के संभाजन से संबंधित सूची का अवलोकन करने के बाद यदि किसी व्यक्ति को कोई आपत्ति हो या वह कोई सुझाव देना चाहता हो, तो वह निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना आपत्ति पत्र या सुझाव संबंधित तहसील कार्यालय अथवा जिला निर्वाचन कार्यालय में जमा कर सकता है। निर्धारित समय सीमा में करें आवेदन प्रशासन ने जनसामान्य से अपील की है कि मतदेय स्थलों के संभाजन से संबंधित आपत्तियों एवं सुझावों को 22 अक्टूबर 2026 तक अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें, ताकि प्राप्त सुझावों और आपत्तियों पर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार विचार किया जा सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)