गोंडा में महिला ने बनाई लूट की झूठी कहानी:उपले में जेवरा-नकदी छिपाकर दी सूचना, 20 घंटे बाद पकड़ी गई
गोंडा में कर्नलगंज कोतवाली के बालपुर चौकी क्षेत्र में लूट की सूचना से हड़कंप मच गया। अहिरनपुरवा में देर रात 1:30 बजे लूट की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने करीब 20 घंटे में मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार, लूट की घटना फर्जी निकली। महिला रोशनी यादव ने ही जेवरात और नकदी छिपाकर लूट की कहानी बताई थी। रोशनी ने पुलिस को बताई थी लूट की कहानी रोशनी यादव ने परिजनों को बताया था कि रात करीब 1:30 बजे दो बदमाश घर में आए। दोनों ने चेहरे गमछे से ढक रखे थे। आरोप है कि दरवाजा खुलते ही उन्होंने रोशनी का मुंह बंद कर दिया और रस्सी से बांध दिया। इसके बाद लोहे की रॉड से बॉक्स के ताले तोड़े और लाखों रुपए के जेवरात व 20 हजार रुपए नकद लेकर फरार हो गए। डॉग और फोरेंसिक टीम ने की जांच सूचना मिलते ही कर्नलगंज कोतवाल अभय सिंह और सीओ आनंद राय मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू की। पूछताछ के दौरान रोशनी यादव के बयान बार-बार बदलने पर पुलिस को शक हुआ। पूछताछ में महिला ने कबूली बात पुलिस के अनुसार, सख्ती से पूछताछ करने पर रोशनी यादव ने जेवरात और नकदी छिपाने की बात बताई। पुलिस का कहना है कि उसने घर से कुछ दूरी पर उपलों यानी गोबर के कंडों के बीच सामान छिपा दिया था। महिला ने कथित तौर पर बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते लालच में आकर उसने ऐसा किया। जेवरात और 20 हजार रुपए बरामद पुलिस ने रोशनी यादव की निशानदेही पर छिपाए गए जेवरात और 20 हजार रुपए बरामद कर लिए। सीओ कर्नलगंज आनंद राय ने बताया कि जांच में लूट की घटना फर्जी निकली है। महिला ने ही घर में सामान छिपाकर लूट की सूचना दी थी। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)