गोंडा में मीडियाकर्मी पर जानलेवा हमला:दीवानी कचहरी गेट के पास चाय पीते समय दबंगों ने सिर फोड़ा, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

Sep 25, 2026 - 16:42
0
गोंडा में मीडियाकर्मी पर जानलेवा हमला:दीवानी कचहरी गेट के पास चाय पीते समय दबंगों ने सिर फोड़ा, मेडिकल कॉलेज में भर्ती
गोंडा जिले में मीडियाकर्मी सत्यम मिश्रा पर शुक्रवार दोपहर 2.30 बजे दबंगों द्वारा जानलेवा हमला हुआ। नगर कोतवाली क्षेत्र के दीवानी कचहरी गेट हनुमान मंदिर के पास चाय की दुकान पर वह अपने साथी नदीम सिद्दीकी के साथ चाय पी रहे थे। तभी 5 से 6 दबंगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से उन पर हमला कर दिया। हमला करने के बाद दबंग मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर सत्यम मिश्रा को गोंडा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है और इमरजेंसी में उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि यह हमला पुरानी रंजिश के चलते किया गया है। कुछ दिन पहले गोंडा के अंबेडकर चौराहे पर वकीलों के विरोध प्रदर्शन के दौरान सत्यम मिश्रा के अधिवक्ता भाई शिवेंद्र मिश्रा का एक व्यक्ति से विवाद और मारपीट हुई थी। दबंगों ने उसी विवाद को लेकर सत्यम मिश्रा पर हमला किया। नगर कोतवाली पुलिस ने सत्यम मिश्रा के परिजनों की शिकायत पर 5 से 6 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। सीओ नगर योगेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मेडिकल कॉलेज पहुंचकर हालचाल जाना। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User