गोंडा में मूसलाधार बारिश से बदला मौसम, तापमान में गिरावट:बिजली गिरने और ओले पड़ने की चेतावनी दी, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

Oct 07, 2026 - 15:56
0
गोंडा में मूसलाधार बारिश से बदला मौसम, तापमान में गिरावट:बिजली गिरने और ओले पड़ने की चेतावनी दी, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
गोंडा में बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। हल्की हवाओं के बाद करीब आधे घंटे से जिले में मूसलाधार बारिश हो रही है। आसमान में काले घने बादल छाए हैं और ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट आई है। पिछले दो दिनों से भीषण गर्मी झेल रहे लोगों को बारिश से राहत मिली है। अगले 3 घंटे मौसम खराब रहने की चेतावनी मौसम विभाग ने अगले 3 घंटे के लिए जिले में अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में 30 से 60 किमी प्रति घंटे या उससे अधिक की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान, बिजली कड़कने, मध्यम से भारी बारिश और कहीं-कहीं ओले गिरने की संभावना जताई गई है। ओले गिरने की स्थिति में चार पहिया वाहन चालकों को परेशानी हो सकती है। सामान्य से 18% कम हुई बारिश मौसम विभाग के अनुसार 1 से 7 अक्टूबर 2026 तक गोंडा में 18.6 एमएम बारिश होनी थी, जबकि इस अवधि में 15.3 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। यानी जिले में सामान्य से करीब 18 प्रतिशत कम बारिश हुई है। प्रशासन अलर्ट, लोगों से सावधानी की अपील मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन ने भी एडवाइजरी जारी कर लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने कहा है कि तेज बारिश और आंधी के दौरान जरूरी काम होने पर ही घर से निकलें। जर्जर मकानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें। जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में मौसम में बदलाव के बाद लगातार निगरानी की जा रही है। विभाग के अधिकारी और कर्मचारी अलर्ट मोड पर हैं। किसी भी तरह की समस्या होने पर जिला आपदा कंट्रोल रूम में शिकायत दर्ज कराई जा सकती है, जिस पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि आंधी-बारिश के दौरान विशेष सावधानी बरतें और बिजली के तारों व खंभों के आसपास न जाएं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User