गोंडा में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:बाथरूम जाते समय रास्ते में जबरन पकड़ने का आरोप, विरोध पर दी थी जान से मारने की धमकी
गोंडा देहात कोतवाली क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी चुम्मन उर्फ अभिषेक वर्मा को पुलिस ने सोमवार शाम करीब 5:30 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने 12 सितंबर की रात घर से बाथरूम जाने के दौरान नाबालिग को रास्ते में जबरन पकड़ लिया था। विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। पुलिस ने आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। रात में बाथरूम जाते समय रास्ते में पकड़ा पुलिस के अनुसार, घटना 12 सितंबर की रात करीब 10 बजे की है। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिग घर से बाहर बाथरूम जाने के लिए निकली थी। आरोप है कि पहले से घात लगाए बैठे चुम्मन उर्फ अभिषेक वर्मा ने उसे जबरन पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने जातिसूचक गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। परिजनों को जानकारी देकर दर्ज कराया था मुकदमा घटना के बाद पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को पूरी जानकारी दी। परिजन उसे लेकर देहात कोतवाली पहुंचे और तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर दबिश दी। सोमवार को पुलिस ने उसे पकड़ी कैशवार के पास से गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा देहात कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि 12 सितंबर को नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। आरोपी पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। आरोपी घटना के बाद से फरार था। कई जगह दबिश देने के बाद उसे पकड़ी कैशवार के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी का गोंडा मेडिकल कॉलेज में मेडिकल परीक्षण कराया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)