बागपत में किसानों ने अधिग्रहित जमीन के मुआवजे की मांग:बागपत-मुरादनगर रोड के लिए ली गई जमीन, पुनर्वास के लिए CM के नाम DM को ज्ञापन सौंपा

Oct 05, 2026 - 17:58
0
बागपत में किसानों ने अधिग्रहित जमीन के मुआवजे की मांग:बागपत-मुरादनगर रोड के लिए ली गई जमीन, पुनर्वास के लिए CM के नाम DM को ज्ञापन सौंपा
बागपत के पावला बेगमाबाद गांव के किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बागपत-मुरादनगर रोड के लिए ली गई कृषि भूमि के उचित मुआवजे व पुनर्वास की मांग की। किसानों का आरोप है कि उपजाऊ जमीन लेने के बावजूद उन्हें सही मुआवजा नहीं मिला, जिससे वे आर्थिक दिक्कत झेल रहे हैं। अधिग्रहण से उनकी रोजी-रोटी छिन गई। उन्होंने भूमि अधिग्रहण अधिनियम-2013 के प्रावधानों अनुसार कार्रवाई और बाजार मूल्य के हिसाब से मुआवजा मांगा। समाधान न होने पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का रुख किया। यह मामला (Writ-C 19335/2024) अभी न्यायालय में चल रहा है। किसानों ने मुख्यमंत्री से उच्च स्तरीय समिति बनाकर मुआवजे की समीक्षा व अंतरिम मुआवजा देने की अपील की। उन्होंने यह भी मांग की कि पूरी जमीन ली जा चुकी है, इसलिए परिवारों के पुनर्वास, रोजगार व वैकल्पिक रोजी-रोटी के साधन दिए जाएं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User